बाढ़ के बेढ़ना में 4 लोगों की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिजनों से मिले मोकामा विधायक अनंत सिंह, दी आर्थिक सहायता

बाढ़ के बेढ़ना गांव में चार लोगों की शराब पीने से मौत हो गई। मंगलवार को बाढ़ विधायक अनंत सिंह पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे और उनका ढ़ाढस बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारो को आर्थिक सहायता भी प्रदान किए......

बाढ़ के बेढ़ना में 4 लोगों की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिजनों से
बेढ़ना गांव के पीड़ित परिवारो से मिले विधायक अनंत सिंह- फोटो : रवि शंकर

Patna : जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गाँव के सैदपुर टोला में संदिग्ध परिस्थितियों में चार लोगों की मौत होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। एक साथ चार लोगों की जान जाने से गाँव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मोकामा के विधायक अनंत सिंह खुद स्थिति का जायजा लेने और शोकाकुल परिवारों से मिलने बेढ़ना गांव पहुंचे।


विधायक अनंत सिंह ने बंधाया ढाढ़स, पीड़ित परिवारों को बांटी आर्थिक मदद

गांव पहुंचे विधायक अनंत सिंह ने चारों मृतक व्यक्तियों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें सांत्वना दी। दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करते हुए उन्होंने चारों पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। विधायक ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे इस कठिन समय में पूरी तरह से उनके साथ खड़े हैं।


विधायक के सामने दहाड़ मारकर रो पड़े परिजन, खुलेआम शराब बिक्री का आरोप

Diarch GO

विधायक अनंत सिंह के गांव पहुंचते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए उनसे लिपट गए। परिजनों ने गांव और आसपास के इलाकों में खुलेआम अवैध शराब बेचे जाने का गंभीर आरोप लगाया। स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि इलाके में शराब का अवैध कारोबार बेरोकटोक चल रहा है, जिस पर पुलिस-प्रशासन का कोई प्रभाव नजर नहीं आ रहा है।


मृतक पंकज की भतीजी का आरोप- पुरानी रंजिश में जहर देकर मारने की साजिश

मुलाकात के दौरान मृतक पंकज की भतीजी ने विधायक के सामने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उनके घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य अब छीन चुका है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि साजिश के तहत शराब में ज़हर मिलाकर हत्या की गई है। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।


अनंत सिंह ने दिया मदद का आश्वासन, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा

NSIT
Nsmch

पीड़ितों की आपबीती और शिकायतें सुनने के बाद विधायक अनंत सिंह ने सभी परिजनों को आश्वस्त किया कि वे किसी भी समस्या या जरूरत के समय बेझिझक उन्हें बताएं, हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने इस दुखद घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन से भी निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई। 


रविशंकर कुमार रिपोर्ट