LATEST NEWS

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

आधी रात को थाने में एसपी ने की छापेमारी : कार्य में लापरवाही पर थानाध्यक्ष को किया शोकॉज, एक एएसआई को किया निलंबित

आधी रात को थाने में एसपी ने की छापेमारी : कार्य में लापरवाही

HAJIPUR : वैशाली जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं को लेकर एसपी हरकिशोर राय ने सभी थानों को कसना शुरू कर दिया है।  इसी दरम्यान बीती रात वह अचानक औचक निरीक्षण के लिए सराय थाना पहुंच गए। जहां की व्यवस्था देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने जब सुरक्षा गार्ड एवं अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति चेक की तो कई अनुपस्थित मिले। वहीं कार्य में भी कई लापरवाही सामने आई। जिसको लेकर एसपी नाराज नजर आए।

एसपी ने थाने में ड्यूटी से नदारद सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंहको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही पुलिस निरीक्षक मनीभुषण कुमार, थानाध्यक्ष और प्रभारी थानाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला को कार्यो में लापरवाही और आदेश का पालन नहीं करने के कारण  स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया।

पुअनि हकिम उदिन, परि. अपुनि प्रिति प्रिया एवं बिहार विशेष सशस्त्र के एक सिपाही रमेश कुमार को अनाधिकृत रुप से थाना क्षेत्र से अनुपस्थित पाए जाने के कारण वेतन धारित  किया। हवलदार उत्तम कुमार ठाकुर द्वारा अनाधिकृत रुप से सिपाही रमेश कुमार को छुट्टी छोड़ने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रिषभ कुमार