LATEST NEWS

  • चोरी की निकली बोरिंग रोड चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त की गई बाइक, चेसिस नंबर से खुला चोरी का बड़ा राज
  • चोरी की निकली बोरिंग रोड चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त की गई बाइक, चेसिस नंबर से खुला

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बिहार के जेल वार्डरों को 2015 से मिलेगा एक माह का अतिरिक्त वेतन, सरकार की दलीलें की खारिज
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बिहार के जेल वार्डरों को 2015 से मिलेगा एक माह

  • जिलाधिकारी कुंदन कुमार का सख्त निर्देश, दीपावली से पूर्व हर हाल में पूरा हो सड़क मरम्मति का कार्य
  • जिलाधिकारी कुंदन कुमार का सख्त निर्देश, दीपावली से पूर्व हर हाल में पूरा हो सड़क मरम्मति का कार्य

  • Bihar Crime : मिनी गन फैक्ट्री संचालक ने सोशल मीडिया में डाली शस्त्र पूजा की तस्वीर, पुलिस ने की छापेमारी, हथियारों का जखीरा किया बरामद
  • Bihar Crime : मिनी गन फैक्ट्री संचालक ने सोशल मीडिया में डाली शस्त्र पूजा की तस्वीर, पुलिस ने

  • Bihar News : गयाजी के शंकराचार्य मठ में लगेगा 8.85 करोड़ का लेजर लाइट एंड साउंड शो, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News : गयाजी के शंकराचार्य मठ में लगेगा 8.85 करोड़ का लेजर लाइट एंड साउंड शो, पर्यटन

बाधा दूर ! बहुप्रतीक्षित 'गोवा सिटी' को RERA ने दिया निबंधन...लंबी जद्दोजहद के बाद PR कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिली यह सफलता

बाधा दूर ! बहुप्रतीक्षित 'गोवा सिटी' को RERA ने दिया निबंधन.

PATNA:  पटना के पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन कंपनी की बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट गोवा सिटी को रेरा ने निबंधन दे दिया है. लंबी जद्दोजहद के बाद बिहार रेरा ने 8 जनवरी 2024 को निबंधन का पत्र जारी कर दिया है. बता दें, इस कंपनी के प्रोजेक्ट गोवा सिटी को रेरा ने गैरनिबंधित करार देते हुए तत्काल काम पर रोक के आदेश जारी कर दिया था. यह मामला काफी चर्चा में आया था. लेकिन अब जाकर कंपनी को राहत मिली है. कंपनी को गोवा सिटी प्रोजेक्ट का निबंधन मिल गया है. GOA CITY Project का Registration Number :  BRERAP21329-006/163/R-1633/2024 है. 

बता दें, पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन कंपनी ने दो साल पहले गोवा सिटी प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था. लेकिन रेरा में शिकायत मिलते ही तत्काल रोक लगा दिया गया. क्यों कि निबंधन नहीं लिया गया था. इसके बाद कागजी कार्रवाई शुरू हुई. दो सालों के बाद अब जाकर कंपनी को अपने इस प्रोजेक्ट गोवा सिटी का निबंधन रेरा से मिल गया है. यह प्रोजेक्ट दानापुर के सगुना मोड इलाके में बनाया जाना है. रेरा के निबंधन पत्र में गोवा सिटी के दो ब्लॉक की स्वीकृति दी गई है. सात फ्लोर के इस प्रोजेक्ट में कुल 84 फ्लैट होंगे. यह प्रोजेक्ट कुल 3154 स्कॉयर मीटर में होगा. रेरा ने 5 सालों के लिए निबंधन दिया है.