LATEST NEWS

  • डीएम ने लगाया जनता दरबार:  फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
  • डीएम ने लगाया जनता दरबार: फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

चोरी की निकली बोरिंग रोड चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त की गई बाइक, चेसिस नंबर से खुला चोरी का बड़ा राज

राजधानी पटना में ट्राफिक पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने पूर्णिया से चोरी गई एक बाइक को पटना के बोरिंग रोड से चेकिंग के दौरान बरामद किया है.....

चोरी की निकली बोरिंग रोड चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त
पूर्णिया से चोरी बाइक पटना में बरामद- फोटो : अनिल कुमार

Patna : बिहार की राजधानी पटना में यातायात नियमों का पालन कराने और संदिग्ध वाहनों की धरपकड़ के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में बोरिंग रोड चौराहे के पास वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने पूर्णिया जिले से चोरी हुई एक यामाहा R15 स्पोर्ट्स बाइक को बरामद किया है। दरअसल रविवार की रात पुलिस को देखकर एक युवक बिना नंबर प्लेट की इस बाइक को नया बताकर पेपर घर से लाने के बहाने मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था, युवक के वापस नहीं आने बाद पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन शुरू की।

चेसिस नंबर से खुला चोरी का बड़ा राज

पुलिसकर्मियों ने जब संदिग्ध अवस्था में छोड़ी गई इस बाइक की बारीकी से जांच की, तो उसमें नंबर प्लेट नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर के आधार पर उसके असली मालिक का पता लगाया और फोन पर उनसे संपर्क किया। 

वाहन मालिक ने पुलिस को चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उनकी यह बाइक 19 दिन पहले ही पूर्णिया जिले से चोरी हो गई थी। इस चोरी के संबंध में पूर्णिया के खजांची हाट सहायक थाने में पहले से ही प्राथमिकी (FIR) दर्ज है।

फरार चालक की तलाश और आपराधिक एंगल की जांच में जुटी पुलिस

यातायात पुलिस ने चोरी की इस बाइक को विधिवत जब्त कर लिया है और उसे सुरक्षित पटना ट्रैफिक संचालन कार्यालय भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के डर से चालक बाइक छोड़कर भागा है। 

NSIT
Nsmch

फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों से फरार चालक की पहचान करने में जुटी है। यह बाइक किसी बड़ी आपराधिक वारदात में इस्तेमाल की गई थी या नहीं, इसकी पुष्टि चालक के पकड़े जाने और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

अनिल की रिपोर्ट