LATEST NEWS

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

  • Bihar Teacher Crime:  गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के हत्थे चढ़ा, तत्काल सस्पेंड
  • Bihar Teacher Crime: गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

Bihar Crime : मिनी गन फैक्ट्री संचालक ने सोशल मीडिया में डाली शस्त्र पूजा की तस्वीर, पुलिस ने की छापेमारी, हथियारों का जखीरा किया बरामद

Bihar Crime : मोतीहारी पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने भारी मात्रा ने निर्मित अर्ध निर्मित कार्बाइन सहित हथियार बरामद किया है।

Bihar Crime : मिनी गन फैक्ट्री संचालक ने सोशल मीडिया में डाल
हथियारों का जखीरा बरामद - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस को बड़े शातिर अपराधियों तक पहुंचा दिया है। तुरकौलिया थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो पुलिस को प्राप्त हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ पूजा करता हुआ नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और इसका सत्यापन कराया गया। जांच में पता चला कि अवैध हथियार के साथ पूजा करने वाला व्यक्ति हरेन्द्र शर्मा है, जो मूल रूप से तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर घरवारी टोला का रहने वाला है और वर्तमान में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गंडक कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब गंडक कॉलोनी स्थित हरेन्द्र शर्मा के ठिकाने पर छापेमारी की, तो वहां अवैध हथियारों का एक बड़ा जखीरा मिला। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया और मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी हरेन्द्र शर्मा (पिता-स्व० नगिना ठाकुर) और उसके पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है।

पुलिस द्वारा की गई इस छापेमारी के दौरान मिनी गन फैक्ट्री से भारी मात्रा में अवैध हथियार, हथियार बनाने के उपकरण और अन्य सामग्रियां बरामद की गईं। बरामद सामानों की सूची में 02 देशी कट्टा, 03 अर्धनिर्मित कट्टा, 03 अर्धनिर्मित कारबाइन जैसा हथियार, 05 जिंदा कारतूस, 01 चाकू, 02 हथौड़ी (लकड़ी का बेंट लगा हुआ), 01 बड़ा पिलास, 01 लोहा काटने की मशीन (हेक्सा मशीन/कटर) और 04 मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर लिया है।

इस पूरी गुप्त और सफल छापेमारी टीम में सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार, तुरकौलिया थानाध्यक्ष पु०अ०नि० रणजीत कुमार, रघुनाथपुर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० धनंजय कुमार, पु०अ०नि० मुकेश कुमार (रघुनाथपुर थाना), पु०अ०नि० अजय कुमार (तुरकौलिया थाना), पु०अ०नि० मनीष राज (तुरकौलिया थाना), पु०अ०नि० विन्देश्वर राय (रघुनाथपुर थाना), पु०अ०नि० अमरजीत कुमार (तुरकौलिया थाना) तथा रघुनाथपुर थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

NSIT
Nsmch

तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा इस संबंध में सुसंगत धाराओं के तहत नया मामला (कांड) दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन अवैध हथियारों की सप्लाई कहां-कहां की जाती थी और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

हिमांशु की रिपोर्ट