LATEST NEWS

  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

  • Bihar News : गया कोर्ट ने हत्या के पुराने मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 55 हजार रुपये का लगाया जुर्माना
  • Bihar News : गया कोर्ट ने हत्या के पुराने मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा,

  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में चली थी गोली
  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में

  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में खुली पोल
  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में

Bihar News : गयाजी के शंकराचार्य मठ में लगेगा 8.85 करोड़ का लेजर लाइट एंड साउंड शो, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिली

Bihar News : गयाजी स्थित शंकराचार्य मठ को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल की गई है। यहां 8 करोड़ 85 लाख 24 हजार 892 रुपये की लागत से लेजर लाइट एंड साउंड शो स्थापित किया जाएगा।

Bihar News : गयाजी के शंकराचार्य मठ में लगेगा 8.85 करोड़ का
गयाजी में लेजर लाइट एंड साउंड शो- फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार की धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी गयाजी स्थित ऐतिहासिक शंकराचार्य मठ को पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस मठ के ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व को श्रद्धालुओं व पर्यटकों के सामने भव्य रूप से प्रस्तुत करने के लिए 8 करोड़ 85 लाख 24 हजार 892 रुपये की लागत से अत्याधुनिक 'लेजर लाइट एंड साउंड शो' की स्थापना की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।   

योजना के तहत केवल लेजर लाइट एंड साउंड शो की स्थापना ही नहीं, बल्कि आगामी पांच वर्षों तक इसके सुचारु संचालन और रखरखाव (O&M) की पूरी व्यवस्था भी शामिल की गई है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) को इस पूरी परियोजना की कार्यकारी एजेंसी नियुक्त किया गया है। निर्माण एवं स्थापना कार्य को अगले एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।    

इस परियोजना के सुचारु क्रियान्वयन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ 21 लाख 31 हजार 223 रुपये की राशि जारी करने की स्वीकृति दी जा चुकी है। शेष राशि का आवंटन काम की प्रगति और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।   

अत्याधुनिक रोशनी, सुरीली ध्वनि और मनमोहक दृश्य प्रस्तुति के माध्यम से शंकराचार्य मठ के गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल गयाजी के पर्यटन आकर्षण में इजाफा होगा, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी एक नया व सुखद आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा।   

NSIT
Nsmch