LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

बिहार को नई पहचान देगा राजगीर खेल परिसर, सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, दिया बड़ा निर्देश

बिहार को नई पहचान देगा राजगीर खेल परिसर, सीएम नीतीश ने किया

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजगीर खेल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंडोर और आउटडोर स्टेडियम के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्पोर्ट्स एकेडमी सह निर्माणाधीन स्टेडियम का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बचे हुये निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने कहा कि इस खेल अकादमी में विश्वस्तरीय सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्यों को पूर्ण करें। यह अकादमी देश के लिए अनोखी और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। यहां कई खेलों के ट्रेनिंग सेंटर के अलावे विश्वस्तरीय खेल पुस्तकालय भी होगा। इन प्रयासों से राज्य में खेल का वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी साथ ही प्रतिभावान युवकों को अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राजगीर ऐतिहासिक स्थल है। यहां सभी प्रकार की सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। बड़ी संख्या में यहां पर्यटक आते हैं। राजगीर अब पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बन गया है। 

Diarch GO

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, पूर्व विधायक चन्द्रसेन कुमार, पूर्व विधायक ई० सुनील, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह मुख्यमंत्री के सचिव  कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरन, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबरे, पटना प्रक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक गरिमा मल्लिक, नालंदा के जिलाधिकारी  शशांक शुभंकर, नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।