LATEST NEWS

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

बिहार में बरसेगा बदरा, पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी वर्षा

बिहार में बरसेगा बदरा, पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना- बिहार में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत बिहार के कुछ जिलों में 31 मार्च यानी आज और 1 अप्रैल को गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है.   मौसम विभाग के अनुसार मोतिहारी , बेतिया, सीतामढ़ी, अररिया और किशनगंज में हल्की बारिश की संभावना हैं. राजधानी पटना में भी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अगले कुछ दिनों तक बदलाव की संभावना नहीं है. 

मौसम विभाग के उनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में अभी तक गर्मी ने अपना रुप नहीं दिखाया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही  उत्तर-पश्चिम भारत में गैर-मानसूनी वर्षा  होती है. बिहार में यह नवंबर से मार्च तक प्रभावी रहता है. विभाग के अनुसार  बिहार का मौसम शुष्क रहेगा,वहीं राजधानी का तापमान बढ़ेगा. शुक्रवार को पटना अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा. 

इसी बीच मौसम विभाग के अनुसार  सूबे के कुछ जिलों  31 मार्च और 1 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है.  31 मार्च को मोतिहारी , बेतिया, सीतामढ़ी, बक्सर, भभुआ, रोहतास, आरा, अरवल और औरंगाबाद  में बारिश हो सकती है तो 1 अप्रैल मार्च को गया भभुआ, रोहतास और  औरंगाबाद में हल्की बारिश की संभावना है. बिहार के अन्य जिलों में आसमान साफ रहेगा. इस दौरान 2 से 3 ड्रिग्री तक तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है.

बिहार में अब तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होगी. राज्य में बीते 24 घंटे के भीतर गर्मी ने अपना रुप दिखाया है. लोग पंखा चला कर रात को सोए. राजधानी पटना में शाम के बाद हल्के बादल छाए रहेंगे,हल्की  बारिश की भी संभावना है. सूबे के 30 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई. बिहार को  का सबसे गर्म जिला वैशाली रहा जहां का तापमान शुक्रवार को 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा. 

NSIT
Nsmch

बहरहाल बिहार में गर्मी ने अपना रुप दिखना शुरु कर दिया है. रात को लोग पंखा चलाने लगे हैं.