LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

वर्षा-वज्रपात की चेतावनी,बिहार के 15 जिलों में हो सकती बूंदाबादी..यलो अलर्ट, जानिए आपके जिले में बारिश होगी या खिली रहेगी धूप?

वर्षा-वज्रपात की चेतावनी,बिहार के 15 जिलों में हो सकती बूंदा

पटना-  बारिश और वज्रपात को लेकर बिहार के कमोबेस सभी जिलों के लोगों को अलर्ट रहने की सलाह मौसम विभाग ने दी  है.  वहीं मौसम विभाग ने रविवार यानी आज  15 जिलों में आंधी-पानी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. सूबे में आंधी-पानी की गतिविधियां कमोबेस जारी है. बंगाल की खाड़ी से सिक्किम होते हुए प्रदेश में आ रही नमीयुक्त हवा के कारण शुक्रवार को भी मौसम के मिजाज में नरमी रही. मौसम विबाग के अनुसार बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, भागलपुर, पूर्णिया, मधुबनी जिलों में से कुछ जगहों पर आंधी के साथ बारिश की संभावना है. विभाग ने गया, बेगूसराय, दरभंगा और खगड़िया के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार  पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मधुबनी, कटिहार, सहरसा, वैशाली आदि में बादलों का जमघट रहेगा. विभाग के अनुसार अभी तीन से चार दिन सूरज की तपिश से लोग परेशान नहीं होंगे.  

विभाग के अनुसार बिहार के लगभग सभी जिलों में 10 मई तक आंधी पानी, मेघ गर्जन के साथ ठनका गिरने की संभावना है. पूरवा हवा के कारण उत्तर पूर्व बिहार में तापमान में भारी गिरावट देखी गई है.मौसम विभाग के अनुसार  पूरवा हवा के चलने से सूबे के कई जिलों का मौसम सुहावना हो गया है.

तेज पूरवा हवा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली.मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्य स्तर की वर्षा होगी जबकि उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्य स्तर की वर्षा होने की संभावना हैं.

NSIT
Nsmch