LATEST NEWS

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

यू-ट्यूब पर अभद्र टिप्पणी को लेकर महिला थाने पहुंची भोजपुरी फिल्मों की क्वीन अक्षरा सिंह, इतने यू-ट्यूबरों पर केस दर्ज

यू-ट्यूब पर अभद्र टिप्पणी को लेकर महिला थाने पहुंची भोजपुरी

PATNA : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी स्टार बन चुकी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का विवादों के साथ गहरा नाता रहा है। जिसको लेकर उन्हें आए दिन थानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। एक बार फिर से अक्षरा सिंह पटना के महिला थाने पहुंची है। जहां बताया जाता है कि उन्होंने कुछ यू-ट्यूबरों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला थाना प्रभारी ने शिकायत किए जाने की पुष्टि की है। 

छह यूट्यूबरों के खिलाफ की शिकायत, दो पर केस दर्ज

बताया गया कि अक्षरा सिंह ने अपने लिखित शिकायत में छह यूट्यूबरों के खिलाफ शिकायत की थी। साथ ही उनके मोबाइल नंबर भी दिए थे, जिससे उनको लेकर अभद्र टिप्पणी की गई थी। जिसमें महिला थाने ने दो नंबरों के खिलाफ आईटी एक्ट के  तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

पवन सिंह की पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप

अक्षरा सिंह कुछ दिन पहले भी  चर्चा में आई थी जब भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। ज्योति सिंह ने अक्षरा पर पवन सिंह के साथ संबंध होने की बात कही थी, जिसके कारण पति-पत्नी का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया है। हालांकि ज्योति सिंह के इन आरोपों को अक्षरा ने बेकार बताया था। साथ ही ज्योति के खिलाफ किसी प्रकार का केस करने से भी मना कर दिया था।