LATEST NEWS

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

अवैध खनन व परिवहन भंडारण के विरूद्ध पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बालू लदे आठ ट्रैक्टर को किया जब्त

अवैध खनन व परिवहन भंडारण के विरूद्ध पुलिस ने की बड़ी कार्रवा

BHAGALPUR : जिले में धड़ल्ले से जारी बालू की अवैध खनन व भंडारण को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते  हुए 8 ट्रैक्टर को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने छह चालकों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की मानें तो आज सुबह करीब 09 बजे गुप्त सूचना मिली कि आठ-दस की संख्या में अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जो हबीबपुर के रास्ते हुसैनाबाद जायेगी। इस सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में साथ ही पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।

खनन निरीक्षक के साथ संयुक्त रूप से अलीगंज हुसैनाबाद मुख्य सड़क पर छापामारी की गई तो 08 ट्रैक्टर पर अवैध बालू लोड पकड़ा गया साथ ही 06 चालक को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसको लेकर  वाहन के मालिक एवं चालक के विरूद्ध विधिवत कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त  में राजेश कुमार,अमरजीत, दीपक कुमार, सिंटु कुमार, सुधाकर, मुकेश यादव है।