LATEST NEWS

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

  • Bihar Job Fair 2026
  • Bihar Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन नौ जिलों में

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

  • Samastipur Young Woman Found Dead Murder Suspected
  • Bihar Crime: बिहार में अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

ऑटो में यात्रियों से लूटपाट करनेवाले गैंग के खिलाफ पुलिस को मिली कामयाबी, लूट के 10 घंटे बाद एक गिरफ्तार

ऑटो में यात्रियों से लूटपाट करनेवाले गैंग के खिलाफ पुलिस को

PATNA : राजधानी में ऑटो लिफ्टर गैंग पर पटना पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है ।महज 10 घंटे में घटना में शामिल एक गैंग के सदस्य को टेम्पो के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित मनीष कुमार नालारोड निवासी को कुर्जी अस्पताल जाने के दौरान टेंपो लिफ्टर गैंग ने साचिवालय सतमूर्ति के पास लूट की घटना को अंजाम देकर टेंपो से धक्का देकर फरार हो गया था। महज 10 घंटे में इस घटना में शामिल अपराधी का पता चल गया। जिसके गिरफ्तारी की कवायद जारी था।

इस मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली लॉ एंड आर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि बीते 19 जनवरी शुक्रवार को पीड़ित मनीष कुमार पटना जंक्शन हनुमान मंदिर के पास से टेंपो पकड़ अपने इलाजरत जुड़वा बच्चों के इलाज हेतु 50 हजार कैश लेकर कुर्जी अस्पताल जाने के लिए निकला। जहां शातिर ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्यों ने पीड़ित मनीष कुमार को लूटकर ऑटो से धक्का मार फरार हो गया था।

जिस घटना में शामिल एक शातिर ऑटो लिफ्टर गैंग का सदस्य मनीष खलीफा नामक अपराधकर्मी को पुलिस ने ऑटो सहित लूटे गए कैश 32 हजार 500 के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घटना में शामिल दो अन्य शातिर फरार है। जिसकी तलाश जारी है। कोतवाली लॉ एंड आर्डर डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार शातिर हाजीपुर जरुआ गंगा ब्रिज का रहने वाला है। जिसके गैंग के सदस्यों द्वारा पटना के कई थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया गया है। फिलहाल गिरफ्तार मनीष खलीफा से पुलिस को बड़ा इनपुट मिला है। जिस पर कार्रवाई जारी है।