अररिया में बंधन बैंक कर्मी से लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, लूट की रकम की साथ अपराधी को किया गिरफ्तार

अररिया में बंधन बैंक कर्मी से लूटकांड का पुलिस ने किया खुलास

ARARIA : अररिया की भरगामा थाना पुलिस ने दो दिन पहले बंधन बैंक के कर्मचारी से हथियार के बल पर कलेक्शन वाली 30 हजार 500 रूपये लूटकांड मामले का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना में शामिल मो.शहाबुद्दीन को छर्रापट्टी से गिरफ्तार किया। 

Diarch GO

पुलिस ने इसके पास से लूटी गई 11 हजार 500 रूपये, घटना में प्रयुक्त दो देशी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस बरामद किया है। अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।

एसपी ने घटना में शामिल एक अन्य अपराधी के बारे में जानकारी होने की बात करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी करने की बात कही।गिरफ्तार मो.शाहबुद्दीन शातिर अपराधी है और इनके खिलाफ भरगामा सहित अन्य थाना में नौ मामले दर्ज हैं।

NSIT
Nsmch

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट