LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

सीतामढ़ी में बैंक खाते से अवैध निकासी करनेवाले 5 शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 22 एटीएम और 7 मोबाइल किया बरामद

सीतामढ़ी में बैंक खाते से अवैध निकासी करनेवाले 5 शातिर अपराधि

SITAMARHI : अवैध निकासी कर दूसरे के खाते से पैसे निकासी मामले में सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीते दिनों लोगों के खाते से पैसे की निकासी कर लोगों को गुमराह करने मामले में ट्रैफिक डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की बिहार के तीन अलग अलग जिले से 5 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। 

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया की बीते दिनों महिला शकीला देवी के बयान पर दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर यह कार्रवाई की है। बता दे कि शकीला देवी से साइबर फ्रॉड कर 4 लाख 40 हज़ार की ठगी कर ली गई थी। जिसके बाद महिला ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 22 एटीएम, 7 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप को बरामद किया गया है। 

पकड़ाए गए अपराधी को बेतिया, बगहा और पटना से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पश्चिमी चम्पारण के थाना-चौतरवा सीसवाँ बसंतपुर निवासी दीनानाथ प्रसाद के पुत्र  अमनदीप राज, लौरिया थाना के कुर्सी वरवा निवासी मो० अब्बास के पुत्र मोहम्मद रिजाउल्लाह उर्फ आहान उर्फ बब्लु, थाना चौतरफा के सिसवा  बसंतपुर निवासी विनोद प्रसाद के पुत्र विवेक कुमार, भैरावगंज थाना क्षेत्र के बिसंभरा निवासी हिमनाथ प्रसाद के पुत्र रौशन कुमार एवं लौरिया थाना क्षेत्र के बगहि देवराज, निवासी स्व० नसिम अनहोनी के पुत्र नदीम के रूप में की गई है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट