LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान शुरू, पीएम मोदी ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, प्रधानमंत्री ने की लोगों से रिकॉर्ड मतदान की अपील

11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान शुर

दिल्ली-  93 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. पीएम मोदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जो गुजरात के गांधीनगर से भाजपा के उम्मीदवार हैं, आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अपना वोट डालेंगे.11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को शुरू हो चुका है. 

पीएम मोदी ने की लोगों से रिकॉर्ड मतदान की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट कर लोगों से मतदान करने की अपील की है. पीएम मोदी ने को ट्विट करते हुए कहा कि वह अहमदाबाद में मतदान करेंगे, जो गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. उन्होंने अन्य लोगों से बाहर आने और रिकॉर्ड संख्या में अपना वोट डालने का आग्रह किया.पीएम मोदी ने आज भी ट्विट करते हुए कहा कि आज के चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं. उनकी सक्रिय भागीदारी निश्चित रूप से चुनावों को और अधिक जीवंत बनाएगी.

गृह मंत्री अमित शाह की अपील

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी X पर पोस्ट करते हुए मतदाताओं से अपील करते हुए लिखा, ‘लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं से अपील है कि मतदान को अपना कर्त्तव्य समझकर राष्ट्रनिर्माण में योगदान दें. एक बार फिर तुष्टीकरण मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, क्षेत्रवाद मुक्त, जातिवाद मुक्त और परिवारवाद मुक्त व्यवस्था के लिए मतदान करें. एक ऐसी सरकार चुनें, जिसके पास लोक कल्याण का अनुभव और विकसित भारत का ब्लूप्रिंट हो. आपका एक वोट दशकों तक न सिर्फ आपके, बल्कि पूरे देश के भाग्योदय की नींव रखेगा.’

NSIT
Nsmch

11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान 

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान शुरू. आज 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. 17.24 करोड़ मतदाता आज वोट डाल रहे हैं.

120 महिलाएं मैदान में

तीसरे चरण में 120 महिलाओं सहित 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं. एक अधिकारी ने बताया कि अकेले मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में नौ संसदीय सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान होना है और इस चरण में नौ महिला उम्मीदवारों सहित कुल 127 उम्मीदवार मैदान में हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के जैत गांव में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की. आम चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा.

सूरत से बीजेपी सीट से निर्विरोध जीती

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता परषोत्तम रूपाला ने लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के दौरान वोट डालने से पहले गुजरात के अमरेली के एक मंदिर में प्रार्थना की. अमरेली लोकसभा सीट से भरतभाई मनुभाई सुतारिया बीजेपी के उम्मीदवार हैं तो वहीं कांग्रेस ने यहां से जेनीबेन थुम्मर को मैदान में उतारा है. गुजरात की 25 संसदीय सीटों पर आज मतदान होगा. सूरत से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल अपनी सीट से निर्विरोध चुने जा चुके हैं.