LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

डीपफेक वीडियो सर्कुलेशन को रोकने की मांग वाली याचिका पर अहम सुनवाई आज, लोकसभा के दौरान सर्कुलेट हुए फर्जी वीडियो

डीपफेक वीडियो सर्कुलेशन को रोकने की मांग वाली याचिका पर अहम

दिल्ली-लोकसभा चुनाव के दौरान डीपफेक वीडियो सर्कुलेशन को रोकने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. चुनाव के दौरान डीपफेक वीडियो के प्रसार के खिलाफ बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत पीएस अरोड़ा की पीठ याचिका सुनवाई करने पर गुरुवार यानी आज सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमत हुए थे.

लोकसभा चुनाव के दौरान डीपफेक वीडियो के प्रसार के खिलाफ बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं न्यायमूर्ति मनमीत पीएस अरोड़ा की पीठ याचिका सुनवाई करने पर गुरुवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमत हुई है. यह याचिका ऐसे वक्त में दाखिल की गई है जब दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्री के फेक वीडियो के मामले में केस दर्ज कर के छानबीन शुरू की है. 

वरिष्ठ अधिवक्ता जयंत मेहता ने तत्काल सुनवाई के लिए याचिका का उल्लेख करते हुए कहा कि यह एक वकीलों के संगठन द्वारा दायर किया जा रहा है, जिसमें चुनाव के दौरान डीपफेक वीडियो के प्रसार को रोकने के लिए भारत के चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की गई है. आम चुनाव चल रहे हैं. डीपफेक वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं और उन्होंने ईसीआई को एक अभ्यावेदन भी दिया है. 

इस पर पीठ ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के पास अब शिकायत निवारण अधिकारी हैं और यह जानना चाहा कि क्या याचिकाकर्ताओं ने उनसे संपर्क किया है. वकील ने कहा कि वे जो भी कर सकते थे उन्होंने किया है। उन्होंने कहा कि जब तक कार्रवाई की जाती है और ऐसे वीडियो हटाए जाते हैं, तब तक नुकसान हो चुका होता है .

NSIT
Nsmch