LATEST NEWS

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो

  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में

  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9 लाख रुपये बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में
  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9

  • Bihar News : ब्लिंकिट से सामान खरीद रहे तो हो जाये सावधान ! खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी, दो करोड़ से अधिक के सामान की बिक्री पर लगाई रोक
  • Bihar News : ब्लिंकिट से सामान खरीद रहे तो हो जाये सावधान ! खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

कड़ाके की ठंड से ठिठुरने लगे लोग, मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए जारी किया अलर्ट

कड़ाके की ठंड से ठिठुरने लगे लोग, मौसम विभाग ने इन इलाकों के

PATNA-बिहार में कड़ाके की ठंड शुरू हो चुका है.अगले सात दिन तक मौसम विभाग के अनुसलार इससे निजात मिलने की संभावना नहीं है.भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है.अगले तीन दिनों के लिए उत्तर पश्चिम और पूर्वी बिहार के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार जनवरी,फरवरी और मार्च के दौरान सामान्य बारिश हो सकती है.भारत मौसम विज्ञान विभाग  के अनुसार मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में ठंडे दिन का अनुभव लोगों को होगा. बात करें सूबा -ए- बिहार की तो में ठंडा ने अपना रुप दिखाना शुरु कर दिया है. शुक्रवार की सुबह में कनकनी से जनजीवन पर असर पड़ा है.मौसम विभाग पटना समेत अन्य जिलों में  ठंड और बढ़ गया है. मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है.अगले तीन दिन के भीतर राज्य में तापमान के तेजी से गिरने की संभावना है.मौसम विभाग ने शुक्रवार  से राज्य में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.  बिहार में आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह से ही राज्य के दक्षिण, उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भागो में घना कोहरा जबकि शेष भाग में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है. गुरुवार से रात के तापमान में और गिरावट आने लगी है,जिससे कनकनी बढ़ गई है.

लोगों को अभी कनकनी से राहत मिलने का कोई अनुमान नहीं है. वहीं आने वाले दिनों में तापमान का पारा अभी और नीचे जा सकता है.मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शपक्रवार  को पटना का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. सुबह से ही सूबे के कई जिलों में कही घना तो कही मध्यम कोहरा छाया रहा. राज्य में सतही पछुआ और उत्तर पछुआ के कारण मौसम में ठंड बनी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के शुक्रवार से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इससे बिहार के तापमान में अभी गिरावट का दौर जारी रहेगा.

भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, मोतिहारी, सबौर एवं फारबिसगंज में अधिकतम तापमान सामान्य सात से आठ डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण सर्द दिवस यानी कोल्ड डे रहा. वहीं पटना, गया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण जिले में भी कोल्ड डे की स्थिति है.वहीं तापमान का पारा गिरने से रेल, हवाई सेवा पर भी असर पड़ा है. कई सुपरफास्ट गाड़ियां घंटों देर से चल रहीं है.तो कई फ्लाइट्स भी अपने नियत समय से देरी से उडान भर रहीं है.इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.