LATEST NEWS

  • Patna Five Arrested Arms Delivery
  • Patna Crime: पटना जंक्शन के बाहर धराए हथियारों के साथ दो तस्कर, पाटलिपुत्र से भी तीन दबोचे

  • Bihar Education Minister Inspects His Childhood School
  • Bihar News: अपने पुराने स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

  • Fire Destroys Over 18 Houses in West Champaran
  • Bihar News: शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी, 18 से अधिक घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति बर्बाद

  • Begusarai Two Arrested
  • Bihar Crime: घर ले जाकर किशोरी से यौन उत्पीड़न, इलाक में आक्रोश, दो आरोपी गिरफ्तार

  • अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी बरी, अदालत ने कहा— बयान मानहानिकारक नहीं
  • अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी बरी, अदालत ने कहा— बयान मानहानिकारक नहीं

MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9 लाख रुपये बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में

पटना की बाढ़ पुलिस ने एमएलसी चुनाव के ठीक पहले वाहन जांच के दौरान 9 लाख रुपये बरामद किया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि चुनाव में पैसे के इस्तेमाल का होना था। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.....

MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फो
बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9 लाख रुपये बरामद- फोटो : रवि शंकर

Patna : बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के मतदान से ठीक पहले बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र स्थित फोर लेन के निकट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन से 9 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। चुनाव से ठीक पहले इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इस रकम के एमएलसी चुनाव में खपाए जाने की आशंका से इनकार नहीं कर रही है।


वाहन जांच के दौरान हुई बरामदगी, सही जानकारी नहीं देने पर दर्ज हुई प्राथमिकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न इलाकों में सघन वाहन जांच (Vehicle Checking) अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के फोर लेन के पास वाहनों की तलाशी ली जा रही थी, तभी एक वाहन से यह नकदी बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति बरामद पैसों के संबंध में कोई संतोषजनक और सही जानकारी नहीं दे रहा है। इस टालमटोल रवैये को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।


एसडीपीओ रामकृष्ण बोले- मामले की गहराई से हो रही जांच

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) रामकृष्ण ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बरामद राशि के स्रोत और उसके इस्तेमाल को लेकर हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह पैसा कहाँ से आया था और इसे कहाँ ले जाया जा रहा था। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

रवि शंकर की रिपोर्ट