LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Bihar News : भोजपुर जिले के मोबारकपुर गांव में बिजली के खंभे में आए करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवत
महिला की गयी जान - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत मुबारकपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ बिजली के खंभे में आए करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है और दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना का विवरण

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मुबारकपुर गांव निवासी बाली पासवान की पत्नी ममता कुमारी के रूप में हुई है। ममता कुमारी गुरुवार को अपने घर के पास से गुजर रही थीं, तभी अचानक वहां स्थित बिजली के खंभे में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में वह आ गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें बचाने और अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

अस्पताल में पोस्टमार्टम और पसरा मातम

हादसे के बाद परिजनों द्वारा शव को आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद कागजी कार्रवाई और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को सरकारी एंबुलेंस के जरिए उनके पैतृक गांव भेजा गया।

मासूम बच्चों के सिर से उठा साया

यह दुर्घटना इतनी भयानक थी कि अपने पीछे ममता कुमारी दो छोटे बच्चों—उज्ज्वल कुमार और रीशू कुमार को रोता-बिलखता छोड़ गईं। गर्भवती महिला की इस असमय और आकस्मिक मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। 

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट