LATEST NEWS

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

उपेंद्र कुशवाहा को चुनाव में चुनौती देंगे पवन सिंह, कर दिया काराकाट लोकसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान

उपेंद्र कुशवाहा को चुनाव में चुनौती देंगे पवन सिंह, कर दिया

PATNA : काराकाट लोकसभा सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की जीत की राह मुश्किल होती नजर आ रही है। यहां भोजपुरी सिंगर व एक्टर पवन सिंह ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी खुद पवन सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर दिया है। हालांकि पवन सिंह ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या किसी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।  काराकाट लोकसभा में एक जून को वोटिंग होनी है।

एनडीए में काराकाट लोकसभा सीट उपेंद्र कुशवाहा के हिस्से में गयी है। माना जा रहा है कि खुद उपेंद्र कुशवाहा यहां से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में भाजपा सदस्य रहे पवन सिंह का यहां से चुनाव लड़ने का फैसला एनडीए के लिए बड़े झटके की तरह है। माना जा रहा है कि पवन सिंह चुनाव लड़ने के लिए भाजपा की सदस्यता छोड़ सकते हैं।

वहीं इस संबंध में उपेंद्र कुशवाहा से जुड़े लोगों ने भी यह साफ कर दिया है कि उपेंद्र कुशवाहा काराकाट लोकसभा से ही चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में पूर्णिया लोकसभा के बाद अब काराकाट भी बिहार में हॉट सीट बन गया है।

आसनसोल से लड़ने से किया इनकार

पवन सिंह को भाजपा ने आसनसोल से टिकट दिया था। जहां चुनाव लड़ने से भोजपुरी सिंगर ने इनकार कर दिया था। ऐसे में आज भाजपा ने यहां डा. एसएस आहूलुवालिया को टिकट देने की घोषणा कर दी है। दूसरी तरफ पवन सिंह ने भी कुछ दिन पहले ही यह कहा था कि वह चुनाव लड़ेंगे।

NSIT
Nsmch

पवन सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है -

“माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी माँ से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूँगा । मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट,बिहार से लड़ूँगा ।

जय माता दी