LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

चुनाव लड़ने से इनकार के बाद फिर एक्टिव हुए पवन सिंह, आसनसोल के पूर्व सांसद पर लगाया छवि खराब करने का आरोप

चुनाव लड़ने से इनकार के बाद फिर एक्टिव हुए पवन सिंह, आसनसोल

PATNA : भाजपा के टिकट पर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। क्योंकि भाजपा ने अभी तक यहां पर किसी दूसरे कैंडिडेट के नाम की घोषणा नहीं की है। लेकिन, आसनसोल सीट को लेकर एक बार फिर से एक्टिव जरुर नजर आ रहे हैं। 

2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके भोजपुरी एक्टर ने पहले आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से इनकार किया। लेकिन अब आसनसोल के पूर्व सांसद व टीएमसी विधायक बाबुल सुप्रीयो को उन्होंने निशाने पर ले लिया है। पवन सिंह ने बाबुल सुप्रीयो पर छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री से पूछा है कि 2019 के चुनाव के दौरान मैंने आपके लिए चुनाव प्रचार किया था, आपने हमें सम्मान दिया था। आज ऐसी क्या मजबूरी रही कि गलत तस्वीर, पोस्टर से बदनाम कर रहे हैं। 

पवन सिंह ने सोशल मीडिया X पर एक पुराना वीडियो जारी करते हुए लिखते हैं " 

कलाकार और सन्यासी की कोई जाति या धर्म नहीं होता. इनको इनकी समाज विशेषताओं के लिए सम्मान मिलता था है और मिलता रहेगा. 2019 में मैंने @SuPriyoBabul जी के प्रचार के लिए आसनसोल आया था. खूब मान-सम्मान मिला. आख़िर 2024 में बाबुल जी की ऐसी क्या मजबूरी रही कि मुझे बदनाम करने के लिए फर्जी चित्रों का सहारा लेना पड़ा. आपने संगीत को भी धोखा देने का कार्य किया है. पूर्ण रूप से टीएमसी के नेता बन गए हैं दुर्भाग्य!!"

इससे पहले बीते शुक्रवार को भी पवन  सिंह ने बाबुल सुप्रीयो को लेकर  दो पोस्ट किए थे। जिसमें बाबुल सुप्रीयों द्वारा जारी किए गए चार पोस्टरों को लेकर उन्हें सही साबित करने की चुनौती दी थी। साथ ही उन्होंने बाबुल सुप्रीयो पर 40 करोड़ भोजपुरी भाषियों का अपमान करने का आरोप लगाया है। पवन सिंह ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा

NSIT
Nsmch

नहीं बोलना चाहता था.....

लेकिन आपने सिर्फ पवन सिँह का हीं दिल नहीं दुःखाया है, बल्कि 40 करोड़ भोजपुरी भाषी और कलाकारों को प्रेम करने वाले लोगो के मान सम्मान को ठेस पहुंचाया है

आप ने चार गाने का जो पोस्टर पोस्ट किया है; अगर ये चारो पोस्टर के गाने को सही साबित कर देते है तो मै राजनीत और संगीत दोनों से सन्यास ले लूंगा.......

नहीं तो आप......

बहरहाल, जिस तरह से आसनसोल और बंगाल को लेकर पवन सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों का बचाव शुरू किया है। उसके बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि वह यहां से चुनाव लड़ने के लिए खुद को तैयार करने में लगे हैं।