LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

सावन की चौथी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों शिव भक्तों ने किया बाबा गरीब स्थान मंदिर में जलाभिषेक

सावन की चौथी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मुजफ्फरपुर - सावन की चौथी सोमवारी के मौके पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. प्रत्येक सोमवारी की तरह पूजा-अर्चना करने की तैयारी श्रद्धालुओं ने रविवार की रात से ही शुरू कर दी थी.  सुबह चार बजे से ही बोलबम के नारों के साथ कांवरिया श्रद्धालु जल अर्पण के लिए बाबा के मंदिर की ओर निकल पड़े.

श्रावण मास की चौथी सोमवारी पर शिव भक्तों के द्वारा मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब स्थान मंदिर में जलाभिषेक किया गया . इस दौरान मुजफ्फरपुर पुलिस और जिला प्रशासन रही अलर्ट मोड में है. 

चौथी सोमवारी पर सारण के पहलेजा घाट से जल भर कर 80 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर शिव भक्त उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाले बाबा गरीब स्थान मंदिर पहुंचे और वहां बाबा को अरघा के माध्यम से जलाभिषेक किया. इस दौरान शिव भक्तों को कही भी किसी भी प्रकार के कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े इसको लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस अलर्ट मोड में रही.

बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिर में लंबी लाइन लगी है. भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं.

रिर्पोट- मणि भूषण शर्मा