LATEST NEWS

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

  • Munger drugs
  • Munger drugs: मुंगेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 12.90 ग्राम स्मैक और 6 मोबाइल बरामद

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: भोजपुर में सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत और पत्नी जिंदगी-मौत से जूझ

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

रक्षाबंधन के दिन बिहार के 11 जिलों में मौसम रहेगा सुहाना, होगी बारिश, जानिए अपने जिले का हाल

रक्षाबंधन के दिन बिहार के 11 जिलों में मौसम रहेगा सुहाना, हो

पटनाः भाई और बहन के पर्व रक्षाबंधन पर बिहार के कई जिलों में रिमझिम हो सकती है. रक्षा बंधन के दिन सावन का आखिरी सोमवार भी है. ऐसे में मौसम विभाग ने रक्षाबंधन के त्योहार के दिन गया, पूर्वीचंपारण, पश्चिम चंपारण, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया है. दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में भी एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

बिहार में एक बार फिर मानसून की गति मंद पड़ने के बाद लोगों को  उमस और गर्मी भी परेशान कर रही है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में सोमवार को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. पटना, बेगुसराय, छपरा, जमुई, बोधगया, नालंदा, मधुबनी सहित कई जिलों में कहीं-कहीं ही हल्की बरसात की बात कही गई है.

मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त को पूर्वी-पश्चिम चंपारण, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में बारिश की संभावना है. 19 से 20 अगस्त को पूर्वी-पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर बारिश की संभावना है. 20 से 21 अगस्त तक कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में बारिश की संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार सूबे में रक्षाबंधन के दिन मौसम सुहाना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा और जहानाबाद में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. इससे उमस और गर्मी से कुछ राहत बहनों के साथ लोगों को मिलेगी

NSIT
Nsmch