LATEST NEWS

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

  • Munger drugs
  • Munger drugs: मुंगेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 12.90 ग्राम स्मैक और 6 मोबाइल बरामद

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: भोजपुर में सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत और पत्नी जिंदगी-मौत से जूझ

Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

Bhojpur constable: भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के खैरा चेक पोस्ट से बालू लदे ट्रकों से कथित वसूली का वीडियो वायरल हुआ है। एसपी अवधेश दीक्षित ने जांच के बाद एक पीटीसी सिपाही पर कार्रवाई की बात कही है।

Bhojpur constable

Bhojpur constable: भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र स्थित खैरा चेक पोस्ट से कथित अवैध वसूली का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी बालू लदे ट्रकों के चालकों से पैसे लेते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि नो एंट्री के दौरान ट्रकों को आगे जाने देने के बदले पुलिसकर्मी उनसे पैसे वसूल रहे थे।

वायरल वीडियो में पैसे लेते दिखे पुलिसकर्मी

बताया जा रहा है कि खैरा चेक पोस्ट पर नो एंट्री के दौरान बालू लदे ट्रकों को पास कराने के नाम पर कथित तौर पर वसूली की जा रही थी। वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी ट्रक चालकों से पैसे लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि सहार थाना क्षेत्र में इससे पहले भी पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली के आरोप लगे थे। उस मामले में कार्रवाई किए जाने की बात कही गई थी। इसके बावजूद अब एक और वीडियो सामने आने से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

भोजपुर SP ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही

मामले में भोजपुर के एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई गई है। शुरुआती जांच में एक पीटीसी सिपाही की भूमिका सामने आई है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने यह भी कहा कि इस मामले में आगे भी जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

बालू कारोबार और ट्रकों की आवाजाही पर उठे सवाल

भोजपुर जिले से रोजाना बड़ी संख्या में बालू लदे ट्रक दूसरे राज्यों की ओर जाते हैं। ऐसे में ट्रकों को नो एंट्री के दौरान पास कराने के नाम पर कथित वसूली का वीडियो सामने आने से मामला चर्चा में है। अब देखना होगा कि जांच के बाद संबंधित सिपाही पर क्या कार्रवाई होती है और चेक पोस्ट पर ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए प्रशासन क्या कदम उठाता है।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा