LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया, 2 की तलाश जारी

Bhojpur River incident: भोजपुर के गढ़हनी थाना क्षेत्र में बनास नदी में नहाने के दौरान छह बच्चे डूबने लगे। चार को बचा लिया गया, जबकि दो बच्चों की तलाश के लिए एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान जारी है।

Bhojpur River incident

Bhojpur River incident: भोजपुर जिले के गढ़हनी थाना क्षेत्र में बनास नदी में नहाने के दौरान छह बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे। घटना शांति नगर मोहल्ले के पास की है। स्थानीय लोगों की मदद से चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो बच्चे लापता हो गए। उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है।

नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए बच्चे

मिली जानकारी के अनुसार, शांति नगर मोहल्ले के चार बच्चे और दो बच्चियां नहाने के लिए बनास नदी में गए थे। इसी दौरान सभी अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद चार बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो बच्चे पानी में लापता हो गए। लापता बच्चों की पहचान हिमांशु कुमार, पिता चंदन कुमार केसरी और प्रीतम कुमार, पिता रविंद्र कुमार केसरी के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 10 वर्ष बताई जा रही है।

Goal 2026

एसडीआरएफ के देर से पहुंचने के आरोप पर सड़क जाम

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद एसडीआरएफ की टीम समय पर नहीं पहुंची। इसे लेकर लोगों ने नाराजगी जताई और एसडीआरएफ को जल्द बुलाने की मांग करते हुए आरा-सासाराम मुख्य मार्ग जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू की। रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान चलाने में टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं।

थाना प्रभारी ने क्या बताया?

गढ़हनी थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि छह बच्चे नदी में नहाने गए थे और इसी दौरान सभी डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से चार बच्चों को बचा लिया गया, जबकि दो बच्चे अभी भी लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश कर रही है। रात का समय होने के कारण बचाव कार्य में कुछ दिक्कतें आ रही हैं।

NSIT
Nsmch

आरा से आशीष की रिपोर्ट