LATEST NEWS

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

अयोध्या गैंगरेप की पीड़िता का दर्द सुनते ही सीएम योगी ने लिए बड़ा एक्शन, थाना इंचार्ज और चौकी इंचार्ज को किया संस्पेंड, मुख्य आरोपी सपा नेता के प्रॉपर्टी की जांच के आदेश

अयोध्या गैंगरेप की पीड़िता का दर्द सुनते ही सीएम योगी ने लिए

LUCKNOW : अयोध्या के भदरसा में हुए गैंगरेप कांड में बड़ा एक्शन हुआ है. पीड़ित नाबालिग लड़की की मां द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात के बाद पूरा कलंदर थानाध्यक्ष रतन शर्मा और भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है. दोनों के खिलाफ त्वरित कारवाई न करने और मुकदमा दर्ज करने में देरी पर कारवाई की गई है.

 इसके अलावा मुख्य आरोपी मोइद खान की संपत्तियों की भी जांच के आदेश दिए गए हैं. राजस्व विभाग ने जमीन की पैमाईश शुरू कर दी है. आरोप है कि मोइद द्वारा तालाब और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किया गया है.

सपा नेता पर है बच्ची को प्रेग्नेंट करने का आरोप

पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और उसके सहयोगी राजू खान को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मोइद खान ने पहले पीड़िता के साथ बलात्कार किया और फिर इसका वीडियो बनाया। इस वीडियो के जरिए उसने पीड़िता को धमकाकर लगातार ढाई महीने तक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती पाई गई।

अयोध्या के एसएसपी राजकरन नैयर ने बताया कि पीड़िता के पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है और घर का खर्च उसकी मां और बहनों द्वारा मजदूरी से चलता है। पीड़िता के पेट में दर्द होने पर परिजनों ने डॉक्टर्स के पास जाकर उसकी गर्भवती होने की पुष्टि करवाई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

NSIT
Nsmch

सीएम योगी ने विधानसभा में कहा कि अयोध्या और हरदोई मामलों में सपा के नेता आरोपी हैं और यह समाज के लिए गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं की हरकतों की वजह से पार्टी की छवि पर दाग लग रहा है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।