LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

किसानों से खरीदी जाने वाली धान में घपलेबाजी को लेकरअधिकारियों ने पैक्स अध्यक्ष पर की कार्रवाई, पैक्स गोदाम को कर दिया सील

किसानों से खरीदी जाने वाली धान में घपलेबाजी को लेकरअधिकारियो

HAJIPUR : वैशाली जिले के लालगंज में किसानों से खरीदी की जाने वाली धान में हुई गड़बड़ी को लेकर अधिकारियों ने पैक्स अध्यक्ष पर कार्रवाई की है। साथ ही पैक्स गोदाम को सील कर दिया  गया है। यह पूरी कार्रवाई जिले  लालगंज सररिया पंचायत से जुड़ी है।

बताया गया कि उक्त गोदाम संचालक के द्वारा लगभग 29 सौ क्विंटल धान की खरीद की गई थी  जिसमें 422.25  क्विंटल चावल की आपूर्ति SFC को धान की एवज में की गई तथा 2501 क्विंटल के आसपास धान बच गया। जहां कई बार BCO सूरज कुमार के द्वारा उक्त धान की एवज में चावल की आपूर्ति करने या फिर धान की वापसी करने की बात कही गई लेकिन गोदाम संचालक के द्वारा अधिकारियों की आदेश की अनसुनी की गई। 

 अधिकारियों के द्वारा जांच किए जाने के दौरान गोदाम संचालक फरार पाया जाता था। जिसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए अनुमंडल अधिकारी के निर्देश पर दंडाधिकारी साह लालगंज अंचलाधिकारी स्मृति सहनी की उपस्थिति में तथा लालगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में उक्त गोदाम को सील कर दी गई।  तथा उक्त गोदाम के संचालक सह पैक्स अध्यक्ष सुधांशु अभिलाषा पर कानूनी कार्रवाई करने की कवायद की जा रही है।

REPORT - RISHAV KUMAR