LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

दो लाख का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, लम्बे समय से बना था सीवान पुलिस के सिर दर्द

दो लाख का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, लम्बे समय से बना था

सीवान- जिले के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र का माधोपुर निवासी दो लाख का इनामी कुख्यात अपराधी गोलू सिंह गिरफ्तार हो गया है. कुख्यात गोलू सिंह लम्बे समय से फरार चल रहा था.

बता दें कि गोलू सिंह पर हत्या,लूट,रंगदारी जैसे संगीन अपराधों की लंबी लिस्ट है. जिसके कारण काफी दिनों से पुलिस उसको ढूंढ रही थी, जब भी उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करती वह पुलिस के आंख में धूल झोंक कर फरार होने में कामयाब हो जाता था और आपराधिक घटनाओं को लगातार अंजाम देता रहता था.

Diarch GO

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तरवारा, पचरुखी,दरौंदा, एकमा,सीवान के पूरे इलाके में उसके नाम की दहशत बनी हुई थी.  बता दें कि जैसे ही उसके पकड़े जाने के सूचना उसके चाचा को लगी  एक स्थानीय मीडिया के सामने आकर उसके चाचा ने बताया कि उसका भतीजा नेपाल से गिरफ्तार हो गया है और पटना एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है.

हालांकि क़ई घण्टे तक कहीं से प्रशासनिक पुष्टि नही हो रही थी, उसके चाचा ने बताया की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सीवान के पुलिस लाइन में रखी है और उसको टॉर्चर कर रही है. यहीं नहीं उसके चाचा ने प्रशासन से यह मांग की के उसे जेल भेज दिया जाये मुझे अदालत पर पूरा भरोसा है. जो भी फैसला होगा वहीं से हो. 

NSIT
Nsmch

क्या कहती है पुलिस

सीवान का कुख्यात अपराधी गोलू सिंह की गिरफ्तारी पर जीबी नगर तरवारा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि हाँ, उसकी गिरफ्तारी हुई है. कहाँ से हुई है यह अभी नही बता सकते, बस  गिरफ्तारी हुई है और आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

रिपोर्ट- परवेज़ महमूद