LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

सिवान में ड्यूटी के दौरान आईपीएस पर चलानेवाला कुख्यात बदमाश गोलू सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित कर रखा था दो लाख का इनाम

सिवान में ड्यूटी के दौरान आईपीएस पर चलानेवाला कुख्यात बदमाश

SIWAN : सिवान में पांच साल पहले ड्यूटी के दौरान आईपीएस कांतेश मिश्रा पर गोली चलानेवाले कुख्यात बदमाश गोलू सिंह उर्फ अंशु सिंह को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गोलू सिंह पर न सिर्फ आईपीएस पर गोली चलाने का आरोप था। बल्कि 21 बड़े मामले में उसके खिलाफ अलग अलग थाने में केस दर्ज है। वह इतना शातिर अपराधी था कि उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने दो लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। ऐसे में सिवान पुलिस के लिए उसका गिरफ्तार होना कई मामलों के निबटारे में मददगार साबित होगी।

पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त को  बिहार/नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से कुख्यात अपराधी गोलु सिंह उर्फ अंशु सिंह उम्र 32 वर्ष पिता चंन्द्रशेखर सिंह सा० माधोपुर थाना जीवी नगर जिला सिवान को STF और DIU सिवान एवं जीवी। नगर थाना के पदाधिकारी/बल के द्वारा गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अपराधी गोलु सिंह के द्वारा दिये गए स्वीकारोक्ती बयान के आधार पर इनके निशान देही पर अवैध एक देशी पिस्टल दो जीन्दा गोली, 637 ग्राम चरस, स्मैक 34 ग्राम एव दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

Diarch GO

आईपीएस पर चलाई थी गोली

बताया गया कि 2019 मेंं आईपीएस कांतेश मिश्रा सिवान में एसएसपी के पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान 21 जनवरी को वह एक मामले में छापेमारी करने के लिए गए हुए थे। जहां खुद को बचाने के लिए गोलू सिंह ने उन पर गोली चला दी थी। हालांकि कांतेश मिश्रा इसमें बाल बाल बच गए। 

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट