LATEST NEWS

  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी
  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

समस्तीपुर में एनडीए प्रत्याशी शांभवी ने की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत, कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, जमकर लगाये नारे

समस्तीपुर में एनडीए प्रत्याशी शांभवी ने की जन आशीर्वाद यात्र

SAMASTIPUR : समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन से लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी ने रोसड़ा विधानसभा के रहुआ गाँव से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की जो मुरादपुर‚ बैधानाथपुर‚ मोतीपुर होते हुए फतेपुर चौक पहुंची। यहां पर सैकड़ों की संख्या में NDA के कार्यकर्ताओं ने शाम्भवी का फूल-मालाओं के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। 

इस दौरान उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने को लेकर युवाओं में उत्साह व उमंग देखने को मिल रहा हैं। रोसड़ा की जनता पुनः नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हैं। इसलिए समस्तीपुर लोकसभा सीट भी NDA के पक्ष में जा रहीं हैं। रोसड़ा की जनता युवा सोच के साथ मजबूती के साथ खड़ी हैं। 

उन्होंने कहा की समस्तीपुर की जनता में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर विकास का विश्वास‚ स्नेह और काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। यहां की जनता इस चुनाव में युवा सोच वाली महिला उम्मीदवार को मौका देने जा रहीं हैं। समस्तीपुर की जनता नेता नहीं बेटी के रूप में शाम्भवी को संसद भेजने को तैयार हैं। 

जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में शाम्भवी विभिन्न गाँवों की स्थानीय समस्याओं से अवगत हुई और उसके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा ग्रामीणों से किया। संपूर्ण समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए NDA प्रत्याशी शाम्भवी ने अपनी प्रतिबद्धता जताई। वहीँ जनसंपर्क के दौरान शाम्भवी को जगह-जगह बड़ी संख्या में युवाओं‚ बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद मिला। युवा‚ शिक्षित और महिला उम्मीदवार को लेकर जनता के बीच खुशी का माहौल हैं। 

NSIT
Nsmch