LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

बिहार से रूठा मॉनसून, अगस्त सूखा, सितंबर भी रूठा? जानिए अगले 5 दिनों में किन जिलों में होगी बारिश

बिहार से रूठा मॉनसून, अगस्त सूखा, सितंबर भी रूठा? जानिए अगले

पटना- भादो के पहले सप्ताह में मॉनसून बिहार से रूठा हुआ है. अगस्त बीतने को है और हाल ऐसा है कि लोग उमस भरी गर्मी से त्रस्त हैं. हालात यह है कि लोगों की तबियत भी बिगड़ रही है. वहीं वातावरण में आद्रता बढ़ने से उमस वाली गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसून बेहद कमजोर पड़ गया है और अगले छह दिन तक झमाझम बारिश की सूबे में उम्मीद नहीं है. इस वजह से कई जिलों के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

अगस्त के शुरुआत में बिहार के कुछ जिले झमाझम बारिश की बूंदों से भिगें लेकिन बाकी हिस्से में सामान्य से कम ही बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त से लेकर सितंबर के 5 सितम्बर तक सूबे के किसी भी जिले में भारी बारिश संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार  मानसून की अक्षीय रेखा उत्तर पश्चिम झारखंड से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. इसके प्रभाव से तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. वहीं दक्षिणी इलाकों में तापमान में गिरावट होगी. हालांकि शुक्रवार से राज्य के तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना बन रही है. 

विभाग के अनुसार मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. पूर्व मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के समीप एक नया निम्न दबाव बनने की संभावना है. साथ ही दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश में भी एक चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ है. जिसके कारण बिहार के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 05 सितंबर तक बिहार में छिटपुट वर्षा होने का आसार है. अब भारी बारिश की कोई संभावना दूर दूर तक दिखाई नहीं दे रही है. सितंबर के पहले पखवाड़े के बाद तो मॉनसून की विदाई मान ली जाती है. ऐसे में बारिश न होना किसानों की चिंता बढ़ा रही है.

NSIT
Nsmch

मानसून सीजन के दौरान औरंगाबाद, गया, किशनगंज, शेखपुरा में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है. जबकि, बक्सर, जमुई, नालंदा, सिवान में वर्षा की स्थिति सामान्य के आसपास है.