LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

कार से आए बदमाशों ने साइकिल से जा रहे स्कूली छात्र का किया अपहरण, मांगी 50 लाख की रंगदारी

कार से आए बदमाशों ने साइकिल से जा रहे स्कूली छात्र का किया अ

MADHEPURA : दोस्तों के साथ साइकिल से कोचिंग जा रहे 14 साल के स्कूली छात्र का कार से आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया। किडनैपिंग की यह घटना मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच 91 रोड में रतनपट्टी मोड़ के समीप से हुआ।  अपहृत छात्र की पहचान रतनपट्टी वार्ड तीन निवासी विष्णुदेव साह उर्फ भगवान साह के 14 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार  के रूप में की गई है।

बताया गया कि छात्र आशीष अपने दो अन्य दोस्तों के साथ कोचिंग में पढ़ने के लिए मुरलीगंज जा रहे थे। इस दौरान रतनपट्टी रोड पर वाहन खड़ा कर बदमाश घात लगाकर बैठा था। तीनों छात्र अलग-अलग साइकिल से जा रहे थे। इस बीच बदमाशों इन छात्र को रोका। उसके बाद पहले नाम पूछा। नाम जानकर आशीष को जबरन चार पहिया वाहन पर बैठाकर फरार हो गया।जानकारी होने पर स्वजन ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। घटना को लेकर गहमा गहमी बनी रही। 

50 लाख की मांगी रंगदारी

अपहरण के कुछ देर बाद स्वजन से बदमाशों ने 50 लाख फिरौती की मांग की है। इधर, अपहरण की सूचना पर एसपी राजेश कुमार, एएसपी प्रवेंद्र भारती थाना पहुंचे। अपहृत छात्र के साथियों और परिजन से पूछताछ कर छानबीन तेज कर दी है।

इधर, अपहरण के बाद स्वजन दहशत में हैं। बताया गया कि छात्र का पिता विष्णुदेव साह रघुनाथपुर पंचायत के पूर्व मुखिया चंदन कुमार का वाहन चालक है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि अपहरण के बाद 50 लाख की मांग किया गया है। छानबीन की जा रही है।

NSIT
Nsmch