LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

लखीसराय हत्याकांड को लेकर हमलावर भाजपा पर जदयू का पलटवार, गिरफ्तार आरोपी को बताया नेता प्रतिपक्ष का करीबी, तस्वीर भी किया जारी

लखीसराय हत्याकांड को लेकर हमलावर भाजपा पर जदयू का पलटवार, गि

LAKHISARAI : सोमवार को लखीसराय गोलीकांड को लेकर राज्य सरकार पर लगातार हमलावर भाजपा नेताओं पर जदयू की तरफ से जोरदार पलटवार किया है। जदयू की तरफ से एक तस्वीर जारी की गई है। जिसमें हत्याकांड में गिरफ्तार एक आरोपी उमेश साव को नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के साथ दिखाया गया है। जदयू ने दावा किया है कि गिरफ्तार बदमाश विजय सिन्हा का बेहद करीबी है। 

आरोपी को बताया भाजपा का नेता

जिला जदयू ने  आज प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करके एक तस्वीर जारी की है। जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने कहा कि लखीसराय गोलीकांड शर्मनाक है। पुलिस अपना काम कर रही है। सनकी आशिक आशीष चौधरी को हथियार उपलब्ध कराने वाला उमेश साव भाजपा का पदाधिकारी है। वह हत्या मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

Diarch GO

फिलहाल जमीन और शराब के धंधे में लगा हुआ था। भाजपा इसे राजनीतिक रंग देकर घिनौनी राजनीति कर रही है। सरकार और जदयू को बदनाम करने वाली भाजपा के लोग ही इस घटना में शामिल हैं। उमेश साव लखीसराय नगर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष है। इसका भांजा विकास आनंद ओबीसी मोर्चा का लखीसराय जिला अध्यक्ष है।

बता दें कि गोलीकांड को लेकर लखीसराय विधायक व नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा लगातार बिहार सरकार पर हमलावर हैं, उन्होंने इस हत्याकांड को जमीन माफिया की साजिश बताते हुए सीबीआई से जांच की मांग की है। विजय सिन्हा का आरोप है कि मृतकों की फैमिली को लगातार जमीन खाली करने के लिए धमकी मिल रही थी। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। विजय सिन्हा ने प्रेम प्रसंग की थ्योरी को गलत बता दिया था।

NSIT
Nsmch