LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद

Bihar News : गयाजी में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से हथियार बनाने और उसकी सप्लाई करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है....पढ़िए आगे

Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया
मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ - फोटो : MANOJ

GAYAJI : गया पुलिस और एसटीएफ को अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुरारू थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने और उसकी सप्लाई करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के घर से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी संख्या में सामग्री बरामद की गई है।

दरअसल, गया पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरारू थाना क्षेत्र के मझौपुर गांव में सालिक मिस्त्री अपने घर में अवैध हथियारों का निर्माण और सप्लाई कर रहा है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए टिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मझौपुर गांव पहुंचकर आरोपी के घर की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम सालिक मिस्त्री, पिता बेगन मिस्त्री, निवासी मझौपुरडीह, थाना गुरारू, जिला गया बताया।

Diarch GO

पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के कमरे में चौकी के नीचे जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई। बरामद सामान में एक देसी पुराना थर्नेट, दो अर्धनिर्मित देसी पुराना लोहा कट्टा, तीन लोहे की छेनी, ड्रिल मशीन, लोहे के पाइप, लोहे का रॉड, लोहे की प्लेट और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य औजार शामिल हैं।

पुलिस ने कुल 23 प्रकार की सामग्री बरामद किए जाने की जानकारी दी है। बरामद सामान को लेकर आरोपी से पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस के मुताबिक वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर गुरारू थाना लाया गया। इस मामले में गुरारू थाना कांड संख्या 247/26, दिनांक 02 सितंबर 2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अवैध हथियार निर्माण और सप्लाई के इस मामले में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध हथियार कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट