LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर

लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, ल
लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक- फोटो : धीरज पराशर

Patna : आगामी लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर पुलिस अधीक्षक यातायात, पटना के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों के तहत लंबित मामलों और आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रस्तुत करना है।


बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और परिवहन विभाग के प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात, चतुर्थ) और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) पटना विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ई-चालान सेल के अधिकारी व कर्मी तथा ग्रीवांस सेल (Grievance Cell) के नोडल पदाधिकारी और उनके प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।


Diarch GO

लंबित ई-चालान और जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण प्राथमिक लक्ष्य

इस बैठक में चर्चा का मुख्य बिंदु आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों और महीनों से लंबित ई-चालान का सुलभ समाधान करना रहा। आगामी लोक अदालत के माध्यम से इन सभी मामलों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निपटारा सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की गई।


यातायात पुलिस और डीटीओ पटना के बीच अंतर-विभागीय समन्वय पर बल

मामलों के निर्बाध निपटारे के लिए पटना यातायात पुलिस और जिला परिवहन कार्यालय (DTO) के बीच बेहतर तालमेल पर विशेष बल दिया गया। दोनों विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाकर प्रक्रियागत और तकनीकी बाधाओं को दूर करने पर सहमति व्यक्त की।


NSIT
Nsmch

जन-जागरूकता फैलाकर आम नागरिकों को राहत पहुंचाने की पहल

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि आम नागरिकों को लोक अदालत की प्रक्रिया और तिथियों से समय रहते अवगत कराया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक वाहन चालक इस मंच का लाभ उठाकर अपने लंबित चालानों का सुलभता से निस्तारण करा सकें।


धीरज पराशर की रिपोर्ट