LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

बेगूसराय में डीएम एसपी ने छठ को लेकर घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों पर जताया संतोष

बेगूसराय में डीएम एसपी ने छठ को लेकर घाटों का किया निरीक्षण,

Lakhisarai : जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार द्वारा वरीय पदाधिकारियों के साथ आज विभिन्न तालाबों एवं घाटों का निरीक्षण किया गया तथा छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा तालाबों का निरीक्षण किया गया एवं पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। 

इस मौके पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तालाबों एवं घाटों पर बेहतरीन व्यवस्था है। मानकों के अनुसार बैरिकेडिंग, नियंत्रण कक्ष, चेंजिंग रूम, प्रकाश, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय की सुविधा की गई है। आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से तैराकों एवं बोट को तैनात किया गया है। मेडिकल कैम्प भी क्रियाशील रहेगा। 

Diarch GO

भीड़ प्रबंधन तथा सुगम यातायात के लिए समुचित प्रबंध किया गया है। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सीसीटीवी एवं वीडियो कैमरा से गतिविधियों पर निगरानी की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों को छठ पूजा समितियों से सुदृढ़ समन्वय तथा सार्थक संवाद कायम रखने का निदेश दिया गया है।

डीएम अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। लगभग 80 से ज्यादा तालाबों एवं घाटों में भी छठव्रतियों के लिए प्रबंध किया गया है। बड़ी संख्या में अपार्टमेंट के छत पर भी लोगों द्वारा छठ किया जाता है।  जिलाधिकारी ने कहा कि  छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से तालाबों एवं घाटों पर उत्कृष्ट प्रशासनिक प्रबंध किया गया है।

NSIT
Nsmch

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट