LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

सैर सपाटे के लिए पोती ने दादा के पास रखे 90 लाख रुपए चुराए, पाप से बचने के लिए मंदिर को दान किए एक लाख

सैर सपाटे के लिए पोती ने दादा के पास रखे 90 लाख रुपए चुराए,

DESK : राजस्थान में एक पोती ने अपने दादा के 90 लाख रुपए चुरा लिए और घूमने के लिए मनाली निकल गई। यही नहीं पैसे चुराने का पाप उसे न लगे, इसलिए मंदिर में एक लाख रुपए दान कर दिया। अब मामले में जब सच्चाई सामने आई तो पूरा परिवार हैरान रह गया। फिलहाल,  चोरी करनेवाली पोती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चुराए हुए पैसे में 82 लाख रुपए भी जब्त कर लिया है।

पूरा मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के हरनी गांव से जुड़ा है।  जहां रहनेवाले बकसू जाट ने कुछ समय पहले अपनी जमीन बेची थी, जिसमें उन्हें 90 लाख रुपए मिले थे। यह पैसे उन्होंने अपने घर में ही रखे थे। इस बात की जानकारी पड़ोस में रहनेवाली पूजा चौधरी को भी थी। उसने इस पैसे को चुराने की बड़ी योजना बना ली।

Diarch GO

उसने रात को दादी की कमर में बंधा चाबियों का गुच्छा निकाला और जमीन बेच कर मिले पैसों को निकाल लिया। किसी को शक न हो, इसके लिए उसने रुपए अपने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर छुपा दिए। डिप्टी अशोक जोशी ने बताया कि जब पुलिस टीम ने चोरी की घटना को लेकर जांच शुरू की तो कॉल डिटेल और गहन पूछताछ के आधार पर बड़ी बात सामने आई।

पुलिस की गहन जांच से पता चला कि 90 लाख रुपये की चोरी की इस वारदात में रिश्ते की पोती पूजा चौधरी के साथ भीलवाड़ा के सुरेश जाट और नारायण जाट सम्मिलित पाए गए। इन्होंने चोरी के रुपए हंस राज जाट के घर छुपाए थे। पुलिस की सख़्त पूछताछ में 90 लाख रुपये चोरी करने की बात कबूली।

NSIT
Nsmch

मनाली गए, कार खरीदी, मंदिर में दिए एक लाख

पुलिस की सख़्त पूछताछ में 90 लाख रुपये चोरी करने की बात कबूली। वारदात को अंजाम देने के बाद चोरी के रुपयों से इन्होंने पहले खाटू श्याम मंदिर में एक लाख रुपए भेंट चढ़ाये। उसके बाद डेढ़ लाख रुपए में कार खरीदी और कुल्लू मनाली का सैर सपाटा भी कर आए। अब पुलिस ने पोती सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर चोरी के 82 लाख रुपये और कार बरामद की है।