LATEST NEWS

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो

  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में

  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9 लाख रुपये बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में
  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9

  • Bihar News : ब्लिंकिट से सामान खरीद रहे तो हो जाये सावधान ! खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी, दो करोड़ से अधिक के सामान की बिक्री पर लगाई रोक
  • Bihar News : ब्लिंकिट से सामान खरीद रहे तो हो जाये सावधान ! खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

बिहार में अपराधियों का तांडव, मधुबनी में शिक्षक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, इलाके में दहशत

बिहार में अपराधियों का तांडव, मधुबनी में शिक्षक को मारी गोली

MADHUBANI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी आए दिन अपराधि घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक शिक्षक की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के सिद्धपकला गांव के कचही टोला निवासी मोहन यादव के रूप में की गई है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार शिक्षक मोहन यादव जयनगर थाना क्षेत्र के परवा गांव स्थित एक विद्यालय में पढ़ाते थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। शिक्षक के परिजन ने बताया कि मोहन यादव सोमवार की देर शाम स्कूल से घर आ रहे थे। घर लौटने के क्रम में पदमा और धौरी पुल के निकट स्थित संतोषी माता मंदिर के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। गोली उनके सिर में दाहिने ओर से मारी गई जो सिर को छेदते हुए दूसरे साइड से निकल गई।

गोली लगने से शिक्षक मोहन यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनका शव पुल के बीच में ही पड़ा था। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। इसके बाद शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल घटना के पीछे की मुख्य वजह सामने नहीं आई है। मृतक शिक्षक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आसपास के इलाकों में दहशत फैला हुआ है। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है। 

NSIT
Nsmch