LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने किया महाराजा क्रिकेट में डेब्यू, पहले मैच में बनाए इतने रन

टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने किया म

DESK : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुल्कर के बेटे अर्जुन तेंदुल्कर के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम में 'द वॉल' और टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के बेटे ने क्रिकेट में अपना करियर बनाने का फैसला किया है। भारत के लिए कई बड़ी पारियां खेल चुके द्रविड़ के बेट समित ने महाराजा ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में अपना डेब्यू किया है। बता दें, समित को ऑक्शन में 50 हजार रुपये में खरीदा गया था और यह टूर्नामेंट उनके पास प्रोफेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने का एक बेहतरीन जरिया है

मैसूर वॉरियर्स के लिए खेल रहे समित से काफी बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी लेकिन अपने पहले मैच में वो महज 7 रन बनाकर आउट हो गए। इस टीम के कप्तान करुण नायर हैं, वहीं समित चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन 9 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हो गए और इस दौरान केवल एक चौका लगा पाए

Diarch GO

हालांकि यह उनका पहला मैच था, ऐसे में अभी इस समित का करियर कहां तक जाएगा इसके लिए इंतजार करना होगा।

सात रन से जीती मैसूर वारियर्स

ये मुकाबला नम्मा शिवामोगा और मैसूर वॉरियर्स के बीच खेला गया. मुकाबले में नम्मा शिवामोगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था. मैसूर वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 159 रन लगा दिए. आधी टीम 70 रन तक पवेलियन लौट चुकी थी, लेकिन अंत में 9वें विकेट के लिए मनोज भंडगे और किशन बिदारे के बीच 55 रन की नाबाद साझेदारी ने टीम को 159 रन तक पहुंचाया. बीच मैच में बारिश ने भी खलल डाला. जिसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत नम्मा शिवामोगा को 9 ओवर में 88 रन का टारगेट मिला. मगर जवाब में टीम 5 विकेट खो कर 80 रन ही बना पाई. इसके साथ ही समित द्रविड़ की टीम ने 7 रन से मैच में जीत दर्ज की

NSIT
Nsmch