LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

सिवान में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में की गोलीबारी, कारोबारियों में दहशत का माहौल

सिवान में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में की गोल

SIWAN : सिवान शहर के बीचों बीच नगर थाना क्षेत्र के कसेरा टोली मोड़ के समीप दिनदहाड़े अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया हैं। जिससे व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कसेरा टोली मोड़ स्थित अमन ज्वेलर्स में अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाया है। बताया जाता हैं कि अमन ज्वेलर्स के संचालक दिलीप सोनी अपने दुकान पर बैठे हुए थे। तभी 2 की संख्या में अपराधी आए और दिलीप सोनी के दुकान के पास हवाई फायरिंग शुरू कर दिया। इसके बाद हथियार लहराते हुए आसानी से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच जांच में जुट गईं हैं। वहीं पुलिस ने दुकान से गोली का दो खोखा बरामद किया है। आपको बता दें कि सिवान में आए दिन अपराधियों द्वारा स्वर्ण व्यवसायियों को अपना निशाना बनाया जा रहा है। जिससे व्यवसाईयों में दहशत का माहौल कायम है।

Diarch GO

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के पीछे जमीनी विवाद भी बताया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि गोलीबारी मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती हैं। जिससे अपराध तथा अपराधियों पर लगाम लग सके और कोई भी अपराधी दिनदहाड़े किसी की दुकान पर जाकर गोली चला कर शहर में दहशत ना फैला सके।

वही गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर दलबल के साथ पहुंचे नगर थाना अध्यक्ष सुदर्शन राम जांच में जुट गए हैं। नगर थाना अध्यक्ष सुदर्शन राम ने कहा कि पीड़ित द्वारा लिखित रूप से आवेदन देने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में संलिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत थाने में नहीं की गई थी।

NSIT
Nsmch

सिवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट