LATEST NEWS

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

सिवान मंडल कारा में डीएम और एसपी ने जवानों के साथ की छापेमारी, कैदियों में मचा हड़कंप

सिवान मंडल कारा में डीएम और एसपी ने जवानों के साथ की छापेमार

SIWAN : सिवान मंडल कारा में गुरुवार की अल सुबह मुख्यालय के आदेश पर डीएम मुकुल कुमार गुप्ता व एसपी अमितेश कुमार ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में मुख्यालय के सदर एसडीओ सुनील कुमार, सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, मैरवा एसडीपीओ अजीत कुमार सिंह चौहान, पुलिस पदाधिकारी, जवान व पुलिस केंद्र से अतिरिक्त बल को बुलाया गया था। इसमें पुरुष व महिला बल शामिल थे। 

छापेमारी सुबह चार बजे शुरू होकर साढ़े छह बजे के आस पास तक चली। लगभग ढाई घंटे तक चली छापेमारी में जिला प्रशासन को कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं बरामद हुई। जानकारी के अनुसार जेल के हर वार्ड में छापेमारी के लिए अलग-अलग पुलिस पदाधिकारियों को जवानों के साथ भेजा गया। हर वार्ड के जांच के क्रम में कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं बरामद हुई। 

इसके बाद डीएम ने जेल कार्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां से डीएम ने सभी फाइलों को घंटों खंगाला। इसके बाद जेल के अंदर और बाहर प्रवेश द्वार पर लगे सीसी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला। इधर जेल में छापेमारी के दौरान पुलिस केंद्र से भारी संख्या में पुलिस बल को देख अलसुबह सड़क पर टहल रहे लोगों की भीड़ जेल गेट के बाहर एकत्रित हो गई थी। मंडल कारा अधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं बरामद हुई। छापेमारी सुबह चार बजकर 50 मिनट में शुरू होकर छह बजकर 15 मिनट तक चली।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट