LATEST NEWS

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

फिर डराने लगा कोरोना, राजस्थान के मुख्यमंत्री हुए संक्रमित, खुद को किया सेल्फ आइसोलेट

फिर डराने लगा कोरोना, राजस्थान के मुख्यमंत्री हुए संक्रमित,

DESK : देश में कोरोना एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगा है। देश के कई राज्यों में कोरोना के संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इस कड़ी में राजस्थान का मुख्यमंत्री आवास भी सुरक्षित नहीं है। यहां खुद मुख्यमंत्री भजनलाल कोरोना संक्रमित हो गए है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने एक्स हैंडल पर दिया है। सीएम ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चलने पर उन्होंने खुद को आइसोलेट कर दिया है।

भजनलाल शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा है, 'स्वास्थ्य परीक्षण करवाने पर आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पालन कर रहा हूं। आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित रहूंगा।