LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

मुजफ्फरपुर न्यायालय पहुंचा वेब सीरीज IC814 द कंधार हाईजैक का विवाद, 11 फिल्मी कलाकारों पर दर्ज हुआ कोर्ट परिवाद, 20 सितंबर को होगी सुनवाई

मुजफ्फरपुर न्यायालय पहुंचा वेब सीरीज IC814 द कंधार हाईजैक का

MUZAFFARPUR ::- ज़िले के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम, पश्चिमी की अदालत में अधिवक्ता सुधीर ओझा ने वेब सीरिज आई.सी. 814 हाईजैक के 11 कलाकारों के खिलाफ परिवाद दायर किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर होगी। परिवाद पत्र दायर करने वाले सुधीर कुमार ओझा मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के लहलादपुर पताही के रहने वाले हैं। इनका कहना है कि एक साजिश और षड्यंत्र के तहत आई. सी. 814 हाईजैक के नाम से फिल्मांकन वेब सीरिज फिल्म 29 अगस्त 2024 को नेटफिलिक्स पर रिलीज किया गया था। दिसंबर 1999 की प्लेन हाईजैक की घटना पर इसे फिल्मांकन किया गया है। 

मनगढ़त कहानी पर बनाई गई वेब सीरीज

परिवादी ने बताया कि 3 सितंबर को उन्होंने यह वेब सीरिज अपने मोबाइल पर देखा जिसमें प्लेन हाईजैक करने वाले आतंकवादियों के प्रति फिल्म में नम्रता बरतते दिखाया गया है। उस समय की घटना की सच्चाई को जान बुझकर छुपाया गया है ताकि देश में जनता के बीच आद्वेश बढ़े देश की अखंडता खतरे में हो। उस वक्त की सरकार की बदनामी हो और अलगाववादियों को बढ़ावा मिले। फिल्म बनाने वाले और इसमें काम करने वालों ने तुच्छ लाभ लाभ के लिए दिसंबर 1999 की प्लेन हाईजैक की घटना को छुपाते हुए एक मनगढ़त कहानी पर वेब सीरिज बना दी और दुष्प्रचार करने का काम किया। इससे परिवादी आहत और मर्माहत हुए हैं। 

विजय वर्मा, दीया मिर्जा, नसीरुद्दीन शाह सहित 11 के खिलाफ परिवाद

परिवादी ने कोर्ट से अपील की है कि इन लोगों के खिलाफ समन जारी किया जाए। परिवाद पत्र दायर करने वाले सुधीर कुमार ओझा ने इस वेब सीरिज के 11 कलाकारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। फिल्म के निर्माता निदेशक अनुभव सिन्हा, निर्माता संजय रौत्री, निर्माता सरीता पाटिल,दीक्षा ज्योति रौत्री, सहायक निर्माता रोहित शर्मा, अभिनेता नसरूद्दीन साह, अभिनेत्री दिया मिर्जा, कलाकार पंकज कपुर, कलाकार अरविंद स्वामी, अभिनेत्री पत्रलेखा और कलाकार विजय शर्मा के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया गया। सभी अंधेरी, दादर, जुहु पश्चिमी, मुंबई (महाराष्ट्र) के रहने वाले हैं। इन सभी ने मिलकर वेब सिरिज फिल्म आईसी 814 हाईजैक फिल्म बनाई जो दिसंबर 1999 की घटना को लेकर बनाई गयी है। 

वहीं IC-814: द कंधार हाईजैक वेब सीरीज विवाद को लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड को समन जारी किया है। इस फिल्म में हाईजैकरों के नाम भोला और शंकर रखे जाने को लेकर काफी विवाद हो रहा है। इस वेब सीरिज को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। आरोप है कि मेकर्स ने जानबूझकर आतंकियों के नाम भोला और शंकर रखा हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर होगी।

NSIT
Nsmch

REPORT - MANI BHUSHAN SHARMA