LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

सीतामढ़ी में लालू पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा 9 गो बाल बच्चा पैदा किया, अपने हटा तो बीवी को सीएम बना दिया

सीतामढ़ी में लालू पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा 9

SITAMARHI : लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सीतामढ़ी पहुंचे। जहाँ नीतीश कुमार ने राज्य सरकार के विकास कार्यों को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला किया। जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के मानिक चौक पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा की 15 साल पहले बिहार की स्थिति क्या थी। इसके बारे में सब कोई जानता है।

लालू परिवार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। सबको अपने परिवार से मतलब है। अपने 7 साल मुख्यमंत्री रहने के बार हटे तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। किसी को पार्टी से मतलब नहीं था। हम इतने दिन से काम कर रहे है हमको परिवार से कोई मतलब है, मेरा पूरा परिवार ही बिहार है।

वहीँ नीतीश कुमार ने कहा कि इतना पैदा किया जाता है,  9 गो बाल बच्चा पैदा किया। आप लोग जरा याद करिए कि पहले बीवी को बना ही दिया, बेटी को बनवा दिया, बेटा को बनवा दिया। अब एक और बेटी को बनाना चाहता है। यही सब काम करते रहा। 

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट