LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

छठ खत्म, फिर से एक्टिव हुए अपराधी, सुबह-सुबह अर्घ्य देकर लौट रहे एक ही परिवार के छह लोगों पर बरसाई गोली, दो सगे भाइयों की मौत

छठ खत्म, फिर से एक्टिव हुए अपराधी, सुबह-सुबह अर्घ्य देकर लौट

LAKHISARAI : बिहार में चार दिवसीय छठ पर्व संपन्न होने के बाद अपराधी फिर से एक्टिव मोड में आ गए हैं। यहां सुबह-सुबह अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। जिसमें एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। वहीं चार लोगों गंभीर अवस्था में पीएमसीएच रेफर किया गया है।

घटना लखीसराय के कबैया थाना अंतर्गत पंजाबी मोहल्ला की बताई जा रही है। जहां रहनेवाले शशि भूषण के परिवार पर अपराधियों ने हमला किया है। जिसमें शशिभूषण झा के दो बेटे चंदन झा एवं राजेंद्र झा की मौत गोली लगने से हो गई जबकि खुद शशिभूषण झा, इनके एक और बेटे दुर्गा झा, बहु लवली देवी पत्नी राजनंदन झा एवं प्रीति देवी पत्नी कुंदन झा गोली लगने से जख्मी हैं।  

Diarch GO

बताया जाता है कि सभी लोग सुबह अर्घ्य देकर वापस लौट रहे थे। घर के करीब पहुंचने पर एक शख्स ने फायरिंग की गई है। आपसी रंजिश में गोली मारने की बात सामने आ रही है।  जहां फायरिंग हुई वहां केवल खून ही खून दिखाई दे रहे हैं। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अपने-अपने घर में छिप गए हैं।

पुलिस ने घर पर आकर परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। सनकी ने किस कारण से इस घटना को अंजाम दिया है इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस हर स्तर से जांच कर रही है। वहीं डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार, एएसपी रौशन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे हैं। 

NSIT
Nsmch