LATEST NEWS

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

  • Bihar Job Fair 2026
  • Bihar Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन नौ जिलों में

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

  • Samastipur Young Woman Found Dead Murder Suspected
  • Bihar Crime: बिहार में अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

गुटखा कंपनियों के विज्ञापन करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, शाहरुख खान व अजय देवगन को केंद्र सरकार ने भेजा नोटिस

गुटखा कंपनियों के विज्ञापन करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता

DESK : गुटखा कंपनियों के विज्ञापन करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, शाहरुख खान व अजय देवगन को केंद्र सरकार ने नोटिस भेजा है। यह नोटिस इलाहाबाद हाईकोर्ट के दायर जनहित याचिका के बाद  जारी किया गया है। नोटिस जारी की सूचना हाईकोर्ट को दी गई है।

अक्षय, शाहरुख और अजय बुरे फंसे

यह आदेश न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ ने स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव की अवमानना याचिका पर पारित किया गया है. याचिकाकर्ता का कहना है कि उसने जो जनहित याचिका दाखिल की थी, उस पर 22 सितम्बर 2022 को दो सदस्यीय खंडपीठ ने आदेश दिया था. जिसके अनुसार एक्टर्स को गुटखा कम्पनियों का प्रमोशन किए जाने के मामले में यदि याचिकाकर्ता हलफनामा देता है तो उस पर विचार कर जल्द सुनवाई की जाए।

 याचिकाकर्ता की दलील थी कि इस आदेश को मानकर उसने 15 अक्टूबर 2022 को ही हलफनामा भेजकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अमिताभ को भी जारी हुआ था नोटिस

इस पर न्यायालय ने 24 अगस्त 2023 को कैबिनेट सेक्रेट्री व मुख्य आयुक्त, कंज्यूमर प्रोटेक्शन को अवमानना नोटिस जारी किया था। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से डिप्टी सॉलिसीटर जनरल ने 16 अक्टूबर के नोटिस की कॉपी पेश करते हुए बताया कि अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। वहीं यह भी जानकारी दी गई कि अभिनेता अमिताभ बच्चन के करार समाप्त किए जाने के बावजूद उन्हें ऐड में दिखाने पर सम्बंधित पान मसाला ब्रांड को लीगल नोटिस भेजा है।

NSIT
Nsmch