LATEST NEWS

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

फिर बदलेगा बिहार का मौसम, इन 24 जिलों में बारिश के आसार, जानें अपने जिले के मौसम का हाल

फिर बदलेगा बिहार का मौसम, इन 24 जिलों में बारिश के आसार, जान

पटनाःबिहार के जिलों में हल्की बारिश हो रही है. वहीं कई हिस्सों में ऊमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं.मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 21 अगस्त को बिहार के 24 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार बादल छाने से सूरज की तल्खी से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन वायुमंडल में आर्द्रता की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. 

बांग्लादेश और इसके आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से ऊपर फैला हुआ है जिसके धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है इससे  बिहार के कुछ जिलों में अगले तीन से चार दिनों भारी वर्षा के आसार है.

मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में बारिश की संभावना है. दक्षिण पश्चिम बिहार में हल्की बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.

मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा और जहानाबाद में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. इससे उमस और गर्मी से कुछ राहत लोगों को मिलेगी.

NSIT
Nsmch

वहीं मंगलवार को सीबे का सबसे गर्म जिला सीतामढ़ी रहा. मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में दो दिनों में मॉनसून फिर रफ्तार पकड़ेगा.