LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

बिग बॉस ने बदली बिहार की मनीषा रानी की किस्मत, मुंबई में नए घर के बाद अब मर्सेडीज की हुई मालकिन

बिग बॉस ने बदली बिहार की मनीषा रानी की किस्मत, मुंबई में नए

DESK : किस्मत कब किस पर मेहरबान हो जाए, यह कहना मुश्किल है। लगभग छह माह पहले तक बिहार की रहनेवाली मनीषा रानी को सिर्फ रील्स वीडियो के कारण पहचाना जाता था। लेकिन बिग बॉस ओटीटी में शामिल होने के बाद मनीषा रानी की अब फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बन चुकी है। बिग बॉस से बाहर आने के बाद उनका एक इंटरव्यू वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रही थीं कि उनके पास कार नहीं है, इसलिए वह ऑटो और कैब में सफर करती है। लेकिन, कुछ माह में ही मनीषा रानी ने अपने लिए कार खरीद ली है। जिसके बाद वह फिर से चर्चा में आ गई है। 

नई चमचमाती मर्सेडीज की बनी मालकिन

मनीषा रानी ने एक ब्लैक कलर की मर्सिडीज सीएलए 200 खरीदी है। सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई गाड़ी की झलक दिखाई है। वीडियो में मनीषा कहती दिख रही हैं, "मनीषा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सपने इतने दूर नहीं है. मैंने अपनी पहली कार खरीद ली है. #mercedes. लेकिन अगर हम रोज मेहनत करते हैं तो एक दिन सपने जरुर पूरे होते हैं। वीडियो में मनीषा बहुत एक्साइटेड और खुश नजर आ रही हैं। 

बता दें कि कुछ समय पहले ही मनीषा ने नया घर भी लिया था। उन्होंने अपने घर की झलक भी फैंस को दिखाई थी। यूट्यूब पर उन्होंने होम टूर भी दिया था और घर से जुड़ी एक-एक चीज को बारीकी से दिखाया था.

मनीषा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। उनकी तगड़ी फैं फॉलोइंग है। मनीषा को बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया था। इस शो ने उन्हें खूब नेम फेम दिया। मनीषा की अभिषेक संग बॉन्डिंग भी काफी पसंद की गई थी। शो से निकलने के बाद वो म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आईं। मनीषा ने टोनी कक्कड़ के साथ भी म्यूजिक वीडियो किया था। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काम किया है।

NSIT
Nsmch