LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

नशे के खिलाफ बेतिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, डेढ़ करोड़ की चरस के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ बेतिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, डेढ़ करोड़ क

BETIAAH : नशे के कारोबार के खिलाफ पश्चिम चंपारण के बेतिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने यहां डेढ़ करोड़ से अधिक के चरस के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय  तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करों की गिरफ्तारी शहर के एक होटल के पास से की गई है।

इस संबंध में बेतिया पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने बताया कि कल गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से अंतरराष्ट्रीय चरस तस्कर बेतिया लेकर आ रहा था। जिसे बेतिया सदर एसडीपीओ के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया और कल बेतिया रिद्धि सिद्धी होटल के पास से 31 किलो से अधिक चरस के साथ वहां से दो चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

 गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद उसके निशानदेही पर एक और चरस तस्कर को 5किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । कुल 35 किलो से अधिक चरस , दो मोबाइल और तीन बाईक के साथ संजय पटेल , फैयाज आलम सहीत तीन अंतरराष्ट्रीय चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया । ये सभी नेपाल से चरस लेकर हरियाणा जाने वाले थे । इसका अंतर्राष्ट्रीय कीमत डेढ करोड से अधिक है।

REPORT - ASHISH KUMAR