LATEST NEWS

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

टीवी सीरियल सीआईडी की एक कड़ी टूटी, नहीं रहे इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स का रोल निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस, बीती रात ली अंतिम सांस

टीवी सीरियल सीआईडी की एक कड़ी टूटी, नहीं रहे इंस्पेक्टर फ्रे

DESK : टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलनेवाले सीरियल सीआईडी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आयी है। सीरियल में में इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स उर्फ फ्रेडी का रोल निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन हो गया है। हार्ट अटैक आने के बाद दो दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बीती रात उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर भेज दिया गया था। लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही दिनेश फड़नीस का निधन हो गया। एक्टर की मौत से उनके तमाम चाहनेवालों को गहरा सदमा लगा है। दिनेश फडनिस के अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है. दिनेश का अंतिम संस्कार दौलत नगर श्मशान घाट में किया जाएगा।

शो में उनके साथी व इंस्पेक्टर दया का किरदार निभानेवाले दयानंद शेट्टी ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि दिनेश का निधन बीती देर रात हुआ था. उन्होंने देर रात 12 बजकर 8 मिनट पर अस्पताल में ही अंतिम सांस ली थी. हार्ट अटैक आने के बाद से वो मुंबई के Tunga अस्पताल में भर्ती थी, जहां कई डॉक्टर्स उनकी सेहत की निगरानी कर रहे थे. लेकिन 57 साल की उम्र में वो हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चले गए

CID में इंस्पेक्टर बनकर मिली पहचान

दिनेश फडनिस की बात करें तो उन्हें पॉपुलर टीवी शो CID से बड़ी पहचान मिली थी. इस शो में वो इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स के रोल में दिखे थे। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। वह शो के उन एक्टरों में शामिल थे, जिन्हें बाकी कलाकारों की तरह अलग पहचान मिली। लेकिन CID के बाद दिनेश स्क्रीन से अचानक गायब हो गए थे। उनको लेकर ऐसी खबरें थीं कि एक्टिंग छोड़कर वो मराठी फिल्मों के लिए स्क्रिप्टस लिखने लगे थे। दिनेश के चाहनेवाले उन्हें फिर से स्क्रीन पर कमाल दिखाते देखना चाहते थे. लेकिन अफसोस इससे पहले ही दिनेश ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

57 साल की कम उम्र में दिनेश के यूं चले जाने से उनके फैंस का दिल टूट गया है. एक्टर का परिवार और करीबी दोस्त भी उनके जाने से काफी दुखी हैं. हर कोई दिनेश को नाम आंखों से याद कर रहा है और एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहा है।

NSIT
Nsmch